Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और चोरी की स्कूटी बरामद

Haldwani: हल्द्वानी में चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और चोरी की स्कूटी बरामद
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के टीपी नगर और मुखानी क्षेत्र में हुई चोरियों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने शातिर चोर मनीष कुमार (21) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और दो चोरी की स्कूटी बरामद की हैं। 18 मार्च 2025 को बालाजी विहार, जीतपुर नेगी, रामपुर रोड निवासी चंदन सिंह गुसाईं के घर में चोरी की घटना घटी थी, जिसमें चोर ने ताला तोड़कर 3.5 तोला सोना और 2.75 लाख रुपये नगद चुरा लिए थे। इस मामले में थाना हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज की गई थी। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर 19 मार्च को जीतपुर नेगी जंगल के बजरी रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मुखानी थाना क्षेत्र से दो स्कूटी चोरी करने की बात भी कबूली, जिन्हें उसने कमलुवागांजा रोड स्थित एक खंडहर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने होंडा एक्टिवा (UK04AG-1899) और एक अन्य नीली होंडा एक्टिवा (चेचिस नंबर: ME4JF913BMW275993) बरामद की, जिनकी चोरी के मामले पहले से दर्ज थे। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। हल्द्वानी पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सराहना की।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *