Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में संतूर की सुरमयी शाम, पं. अभय सोपोरी की अद्भुत प्रस्तुति से छात्रों ने जाना शास्त्रीय संगीत का सार

Haldwani: सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में संतूर की सुरमयी शाम, पं. अभय सोपोरी की अद्भुत प्रस्तुति से छात्रों ने जाना शास्त्रीय संगीत का सार
शेयर करे-

Haldwani: सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में स्पिक मैके उत्तराखंड के सौजन्य से आयोजित शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में प्रख्यात संतूर वादक पंडित अभय रुस्तम सोपोरी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पखावज पर अंकित पारिख और तबला पर सचिन शर्मा ने संगत कर कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर कात्यायन रौतेला ने अतिथियों का स्वागत किया। पंडित सोपोरी ने छात्रों को स्वर, राग और वाद्ययंत्रों की भाषा को प्रश्न-उत्तर शैली में बड़े सरल ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सुदृढ़ करता है और आत्मा को छूने की क्षमता रखता है।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रवींद्र रौतेला ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाते हैं। पंडित सोपोरी ने बताया कि उन्होंने एमबीए छोड़कर संगीत को जीवन समर्पित किया और संतूर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

विशिष्ट अतिथि सार्थक अरोड़ा ने शास्त्रीय संगीत के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या तुलिका रस्तोगी ने कलाकारों का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रस्तुति अद्भुत और अविस्मरणीय रही।

कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *