Headlines

Almora/Haldwani: सी. एम. मेमोरियल स्कूल के संस्थापक कैलाश चन्द्र डंगवाल की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह, अल्मोड़ा और हल्द्वानी शाखाओं में हुए सेवा एवं स्मृति कार्यक्रम

Almora/Haldwani: सी. एम. मेमोरियल स्कूल के संस्थापक कैलाश चन्द्र डंगवाल की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह, अल्मोड़ा और हल्द्वानी शाखाओं में हुए सेवा एवं स्मृति कार्यक्रम
शेयर करे-

Almora/Haldwani: सी. एम. मेमोरियल स्कूल में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री कैलाश चन्द्र डंगवाल की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद विद्यालय परिवार ने संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय श्री कैलाश चन्द्र डंगवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हुए सी. एम. मेमोरियल स्कूल की स्थापना की थी। उनका उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी था।

विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उनकी पुत्री संचिता डंगवाल ने जरूरतमंद बुजुर्गों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर अपने पिता की स्मृति को सेवा कार्यों के माध्यम से नमन किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता का हमेशा मानना था कि जीवन की सबसे बड़ी श्रद्धांजलि दूसरों को सांत्वना, सहयोग और आशा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि दस वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके पिता के संस्कार, शिक्षाएं और आशीर्वाद परिवार एवं विद्यालय को निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।

हल्द्वानी स्थित सी. एम. मेमोरियल स्कूल में भी संस्थापक को दी गई श्रद्धांजलि

Haldwani: सुभाष नगर स्थित सी. एम. मेमोरियल स्कूल में भी विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री कैलाश चन्द्र डंगवाल की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती लता डंगवाल, प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वर्गीय कैलाश चन्द्र डंगवाल के जीवन, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, समाजसेवा एवं उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए विद्यार्थियों में उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, सेवा और मानवीय मूल्यों का विकास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विद्यार्थियों ने भी उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *