Headlines

Haldwani: उत्तराखंड सरकार के चार साल के जश्न पर कांग्रेस नेता ललित जोशी का हमला, बेरोजगारी चार गुना, भ्रष्टाचार आठ गुना बढ़ने का आरोप

Haldwani: उत्तराखंड सरकार के चार साल के जश्न पर कांग्रेस नेता ललित जोशी का हमला, बेरोजगारी चार गुना, भ्रष्टाचार आठ गुना बढ़ने का आरोप
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे उत्सव पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता ललित जोशी ने भाजपा सरकार के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

ललित जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के चार वर्षों में प्रदेश में बेरोजगारी चार गुना तक बढ़ गई है, जबकि भ्रष्टाचार आठ गुना तक बढ़ने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा कार्यकाल विवादों और घोटालों में उलझा रहा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान पेपर लीक के मामले, सरकारी भ्रष्टाचार, वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कें, अंकिता हत्याकांड, महिला उत्पीड़न और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे सामने आते रहे, लेकिन सरकार इन समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही।

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि अब सरकार अपनी इन्हीं विफलताओं को छिपाने के लिए बड़े-बड़े आयोजन, सरकारी तामझाम और चकाचौंध का सहारा ले रही है, ताकि जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *