Headlines

Haldwani: अध्यक्ष चुनाव में अपहृत कांग्रेस सदस्यों की अब तक नहीं हुई सकुशल वापसी, SSP कार्यालय का घेराव

Haldwani: अध्यक्ष चुनाव में अपहृत कांग्रेस सदस्यों की अब तक नहीं हुई सकुशल वापसी, SSP कार्यालय का घेराव
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस के पांच जिला पंचायत सदस्यों के खुलेआम मतदान स्थल से अपहरण और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी उनकी सकुशल वापसी न होने के विरोध में आज कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SSP कार्यालय, हल्द्वानी का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अपहृत सदस्यों को सुरक्षित वापस नहीं लाया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *