Headlines

Dehradun: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, आपदा प्रभावितों के पुनर्वास का किया आश्वासन

Dehradun: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, आपदा प्रभावितों के पुनर्वास का किया आश्वासन
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया और उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी तथा पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी स्वीकार्यता बढ़ाई है और अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उत्तराखण्ड में भी नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार कृतसंकल्प होकर उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है और आगामी 25 वर्षों की योजनाओं पर अमल किया जा रहा है। उन्होंने जन सहयोग से उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Dehradun

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *