Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया और “भारत माता की जय” के नारों के बीच मिष्ठान वितरण किया।
अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने कहा कि 15 अगस्त का दिन देश की आज़ादी और स्वतंत्रता का प्रतीक है, जब भारत ने अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाई और आजादी की सांस ली। मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी ने इसे गौरवपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता क्रांतिकारियों के बलिदान और देशभक्तों के संघर्ष का परिणाम है।
कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। महामंत्री रवि दुर्गापाल ने कहा कि हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद कर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर भगवान सिंह गंगोला, अजय चौहान, सुशील शर्मा, गिरीश गोस्वामी, एम हसनैन, फरहत भाई, अनुराग वर्मा, गोपाल जोशी, दीपक भंडारी, शाहवेज भाई, सलीम खान, गुरमीत स्वीटी, मनोज पांडेय, संजय पाठक, अनुपम गुप्ता, देव कृष्ण कोठारी, नीरु भल्ला, दया जोशी, जया जोशी, मीरा श्रोत्रिय, राजकुमार केसरवानी, कैफी भाई, प्रेम रौतेला, विशाल शर्मा, बब्लू भाई, सलीम बाबा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


