Nainital: बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग और हिंसा की बड़ी घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर दो वाहन सीज किए। घटना 14 अगस्त 2025 को वोटिंग के दौरान हुई, जब एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सशस्त्र विद्रोह किया और जान से मारने की धमकी दी।
इस घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह, निवासी छड़ा खैरना, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामजद छह अभियुक्त — दीपक सिंह रावत, यश भटनागर, वीरेंद्र आर्य, रविंद्र कुमार, प्रकाश भट्ट और पंकज पपोला — को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से दो वाहन भी जब्त किए।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अनीश अहमद, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन पांडे, कांस्टेबल दीपक सामंत, कांस्टेबल दीपक सिंह और होमगार्ड कपिल बुधोड़ी शामिल रहे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

