Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सुमित हृदयेश और मनोज रावत ने याद किया योगदान

Haldwani: हल्द्वानी में राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सुमित हृदयेश और मनोज रावत ने याद किया योगदान
शेयर करे-

Haldwani: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण और आधुनिक भारत की दिशा में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश तथा कांग्रेस एसआईआर समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनोज रावत ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में नई सोच के साथ देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर किया।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं की शक्ति पर विश्वास करते हुए पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और लोकतंत्र को गांव-गांव तक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

वहीं मनोज रावत ने कहा कि राजीव गांधी ने भारतीय राजनीति को नई पीढ़ी की आकांक्षाओं से जोड़ा। वर्तमान समय में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और नागरिक अधिकारों को मजबूत करने की आवश्यकता के बीच उनकी लोकतांत्रिक सोच और विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता नेताओं में शामिल थे। उन्होंने तकनीक, शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के साथ युवाओं को देश की प्रगति का केंद्र माना।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस दौरान डॉ. मयंक भट्ट, सतीश नैनवाल, मधु सांगूड़ी, भागीरथी बिष्ट, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, मंजू पांडे, पुष्पा नेगी, डॉ. केदार पलड़िया, संजय किरौला, गुरप्रीत प्रिंस, कानू बिष्ट, नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र दुर्गापाल, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे, मोहम्मद गुफरान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *