Headlines

Haldwani: कालाढूंगी में प्रशासन का बड़ा एक्शन, किताबों और स्कूल ड्रेस की दुकानों पर छापा मार अनियमितताओं पर दिए सख्त निर्देश

Haldwani: कालाढूंगी में प्रशासन का बड़ा एक्शन, किताबों और स्कूल ड्रेस की दुकानों पर छापा मार अनियमितताओं पर दिए सख्त निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार गुरुवार को उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने परगना कालाढूंगी क्षेत्र में बुक सेलरों और विद्यालयों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई अभिभावकों से मिली शिकायतों के बाद की गई, जिनमें एनसीईआरटी (NCERT) के अलावा अन्य किताबों की बिक्री और निर्धारित मूल्य से अधिक शुल्क वसूले जाने की बात सामने आई थी।

निरीक्षण के दौरान कालाढूंगी स्थित अजंता बुक डिपो में एनसीईआरटी की किताबें तो पाई गईं, लेकिन स्कूल ड्रेस बिना मोनोग्राम के मिलीं। वहीं भंडारी बुक डिपो और आनंद बुक डिपो में विभिन्न स्कूलों के मोनोग्राम वाली ड्रेस बेची जाती पाई गई। इसके अलावा सुमसन क्लॉथ हाउस पर पांच निजी स्कूलों के मोनोग्राम वाली ड्रेस की बिक्री हो रही थी, लेकिन दुकानदार द्वारा इसके लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही, स्कूल ड्रेस पर निर्धारित मूल्य भी अंकित नहीं पाया गया, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

टीम ने कालाढूंगी बंदोबस्ती स्थित कैमरेड्री पब्लिक स्कूल का भी निरीक्षण किया, जहां केवल एनसीईआरटी की किताबें ही पाई गईं और कोई अनियमितता नहीं मिली।

उपजिलाधिकारी बिपिन चंद्र पंत ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यदि किसी अभिभावक की ओर से शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित बुक सेलर या विद्यालय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान थाना प्रभारी कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी, शिक्षा विभाग से अशोक कुमार सिंह, पूजा सूठा, विदुषी रजवार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *