Haldwani: नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले ही निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोतरी और किताबों की जबरन खरीददारी को लेकर शिकायतें सामने आने लगी हैं। अभिभावकों को राहत देने के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है।
निजी स्कूलों द्वारा एनुअल फीस के अलावा अन्य शुल्क बढ़ाने और एनसीईआरटी के अलावा अन्य किताबों को खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी विद्यालय अभिभावकों को एक ही बुकसेलर से किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि इस बार शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ कार्यशाला और बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें राज्य सरकार की गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने निजी स्कूलों पर निगरानी रखने के लिए एक मॉनिटरिंग टीम भी गठित की है, जो किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगी। यदि किसी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसकी मान्यता रद्द करने जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
