Dehradun: उत्तराखंड की धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार ने राज्य को बड़ी सौगात दी है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने प्रदेश की 12 सड़क योजनाओं के लिए 453 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
यह बजट सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) स्कीम के तहत स्वीकृत किया गया है।
मंत्रालय ने उत्तराखंड की मुख्य सचिव को इस संबंध में पत्र भेजकर जानकारी दी है। इस फंड से राज्य में
332.90 किलोमीटर लंबी नई सड़कों का निर्माण होगा, साथ ही तीन पुलों का भी निर्माण किया जाएगा।
इन जिलों को मिलेगा लाभ
- चंपावत: 36 किलोमीटर सड़क का निर्माण
- हरिद्वार: 314 मीटर लंबा स्पैन ब्रिज
- चमोली: 19 किलोमीटर सड़क (मुख्यमंत्री घोषणा के तहत)
- उधम सिंह नगर: 12 किलोमीटर राजमार्ग
- पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी: विभिन्न सड़क परियोजनाओं को मंजूरी
गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तराखंड को CRIF योजना के तहत 642 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है।
अब इस नई स्वीकृति से राज्य में सड़क अवसंरचना को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार के
अधिकारी केंद्र से अधिक से अधिक बजट लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इस फंडिंग से मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
