Headlines

Haldwani: कुमाऊं मंडल में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु ऑडिशन प्रक्रिया प्रारंभ

Haldwani: कुमाऊं मंडल में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु ऑडिशन प्रक्रिया प्रारंभ
शेयर करे-

Haldwani: कुमाऊं मंडल के छह जनपदों में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा ऑडिशन प्रक्रिया की शुरुआत सोमवार से हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में की गई।

ऑडिशन प्रक्रिया के पहले दिन उधमसिंह नगर जिले के 27 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। विभागीय गीत-नाट्य योजना के तहत इन सांस्कृतिक दलों का पंजीकरण किया जा रहा है, जिनके माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इससे पूर्व गढ़वाल मंडल के जनपदों के लिए यह प्रक्रिया 13 मई से 20 मई के बीच सूचना भवन देहरादून में आयोजित की गई थी।

कुमाऊं मंडल के लिए यह ऑडिशन 30 मई 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान देहरादून से आए संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने कहा कि विभाग द्वारा राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गीत-नाट्य योजना के तहत पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से योजनाओं को सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाया जाता है। यह योजना न केवल लोक संस्कृति को संजोने में सहायक है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को रोजगार एवं मंच भी प्रदान कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य स्तर पर पंजीकृत लोक गीत, लोक नृत्य, कठपुतली, कब्बाली, भजन, नाटक और नुक्कड़ नाट्य दलों के माध्यम से शासन की नीतियों एवं उपलब्धियों का प्रचार किया जाता है, जिससे युवाओं को भी अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

चयन प्रक्रिया में वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल, घनश्याम भट्ट, केन्द्रीय संचार ब्यूरो से श्रद्धा गुरुरानी, भारतखंडे अल्मोड़ा से सुनील कुमार तथा सूचना अधिकारी हल्द्वानी मीडिया सेंटर से प्रियंका जोशी शामिल हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 मई को पिथौरागढ़ और चंपावत, 28 मई को बागेश्वर, 29 मई को अल्मोड़ा तथा 30 मई को नैनीताल जिले के सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा जोशी, उधमसिंह नगर के गोविंद बिष्ट, व्यवस्था अधिकारी रामपाल सिंह रावत सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Haldwani

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *