Dehradun: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चकराता टाइगर फॉल में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो पर्यटकों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब झील के ऊपर से अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिससे पर्यटक उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी और दिल्ली से घूमने आई पर्यटक अल्का के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल चार पर्यटकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद टूरिस्ट एरिया में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा प्रबंधों को सख्त किया जाएगा।
टाइगर फॉल के आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है और पर्यटक घटनास्थल से दूरी बनाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा इलाके की सुरक्षा की दोबारा समीक्षा किए जाने की संभावना है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
