Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: सिंथिया मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यशाला 3.0 का रंगारंग समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधि हुए सम्मानित

Haldwani: सिंथिया मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यशाला 3.0 का रंगारंग समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधि हुए सम्मानित
शेयर करे-

Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में आयोजित दो दिवसीय सिंथिया मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यशाला 3.0 का भव्य एवं रंगारंग समापन हो गया। कार्यशाला का आयोजन सिंथिया स्कूल और वंडर ब्रेन के संयुक्त प्रयासों से किया गया।

दो दिनों तक चली कार्यशाला में विभिन्न समितियों के माध्यम से प्रतिनिधियों ने डिजिटल पहुंच की चुनौतियों और वैश्विक शिक्षा में उसकी स्वीकार्यता, वैश्विक गरीबी एवं आर्थिक असमानता, बच्चों के जीवन, शिक्षा और अपनी क्षमता प्राप्त करने के अधिकार, भारतीय लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका, प्रतिनिधित्व एवं सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

इसके अलावा संतुलित एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट टीम के निर्माण और संसाधन प्रबंधन, फीफा समिति के अंतर्गत फुटबॉल खेल की प्रतिस्पर्धा एवं प्रबंधन तथा जिम्मेदार पत्रकारिता और डिजिटल युग में गलत सूचना के प्रभाव एवं उसके प्रबंधन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने समिति प्रशिक्षकों के साथ तर्क-वितर्क, प्रश्नोत्तर और विचार-विमर्श के माध्यम से अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।

विभिन्न समितियों के अध्यक्ष के रूप में प्रशिक्षक महिमा पाण्डेय, अथर्व, आयुष, दिव्य, हमाल और कौशल ने भूमिका निभाई, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में सात्विक रौतेला, लक्षिता बनकोटी, मानसी जोशी, मनस्वी जोशी, वर्णिका शर्मा और दिव्यांश सिंह ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रतिनिधियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार दर्शन जोशी, आर्ना वर्मा, आयुष भट्ट, यश पपोला, अंकिता पाठक और भव्या शर्मा को प्रदान किया गया। उच्च प्रशंसा के लिए पूजा धनिक, भाविक जोशी, शिवांश पाण्डेय, प्रद्युम्न सिंह नेगी, त्रिसा बिष्ट और वंशिका पन्त को सम्मानित किया गया।

विशेष उल्लेख के लिए भाषा सारस्वत, नियोमित ऐठानी, प्रशांत तिवारी, श्रेया कांडपाल, आराध्य बिष्ट, दिव्यांश सिंह, अक्षित मिश्रा और अदिति सिंह को सम्मान मिला। सर्वश्रेष्ठ पोजीशन पेपर के लिए वैष्णवी सिंह, यश पपोला, कनिष्का, सान्वी नेगी, भव्या जोशी और ख्याति प्रसाद को पुरस्कृत किया गया।

विशेष मान्यता के लिए अक्षत धपोला, यशस्वी बिष्ट, चार्वी सिंह और तनुश्री पन्त को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार लक्षिता लमगरिया, वर्तिका अधिकारी, आरवी अधिकारी, अवनि नेगी, अनुष्का गोरखा और विहानी पाण्डेय को मिला।

उभरते कूटनीतिक प्रतिभा के लिए दिव्यांश भट्ट, नव्या पाण्डेय, श्रेया भट्ट, तनिष्क कपिल, पियूष बोरा और भूमिका जोशी को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ पत्रकार का पुरस्कार मानवी बेलवाल, सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर का पुरस्कार गौरांगी शर्मा तथा सर्वश्रेष्ठ संपादक का पुरस्कार दिव्यांश सिंह को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ चैनल का पुरस्कार दिव्यांश सिंह और वैष्णवी को दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र और समाज के समावेशी विकास के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने के साथ ही उन्हें जीवन में उतारना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मॉडल यूनाइटेड नेशन जैसी कार्यशालाएं छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और बेहतर संवाद कौशल सीखने का प्रभावी मंच प्रदान करती हैं।

प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने सभी अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक कात्यायन रौतेला, वंडर ब्रेन के अध्यक्ष नीरज जोशी, प्रशासक सुरेश चन्द्र मिश्रा, महेश जोशी, अकादमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी, वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर प्रदीप मित्रा सहित विद्यालय एवं वंडर ब्रेन से जुड़े अनेक शिक्षक, प्रशिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *