Headlines

Haldwani: अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर सिंथिया स्कूल में सांस्कृतिक संगम, छात्रों ने विविध नृत्य रूपों से बांधा समां

Haldwani: अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर सिंथिया स्कूल में सांस्कृतिक संगम, छात्रों ने विविध नृत्य रूपों से बांधा समां
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में स्थित सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। आधुनिक बैले के जन्मदाता जीन जार्ज नेवारे के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 29 अप्रैल को यूनेस्को द्वारा मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य नृत्य के प्रति लोगों को प्रेरित करना और उसकी सकारात्मक भूमिका के प्रति जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। भारत, नेपाल और पश्चिमी देशों के विभिन्न नृत्य रूपों को एक साथ प्रस्तुत कर छात्रों ने यह संदेश दिया कि नृत्य के माध्यम से समाज में एकता और समरसता को मजबूत किया जा सकता है। यह आयोजन शिक्षिका कैथरीन पाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रस्तुति में प्रीषा, प्रियांशी, खुशी, उन्नति, कृतिका रावत, निमिषा जोशी, आराध्य पाटनी, नेहा मैनाली, इशिका, तोरिषा, अनुष्का, सान्वी, कनिष्का और सौम्या सहित अन्य छात्रों ने भरतनाट्यम, पंजाबी, कुमाऊंनी, कथक, बंगाली, नेपाली, दक्षिण भारतीय, मराठी, हिप-हॉप, पॉपिंग और के-पॉप जैसे विविध नृत्य शैलियों का शानदार संयोजन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रविन्द्र कुमार रौतेला सहित एस.सी. मिश्रा, महेश जोशी, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी, कोऑर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, नीमा पांडेय, मंजू जोशी, ऋचा कर्णाटक, मीनू, कैथरीन, हिमांशी, ममता लोहनी, सीमा परिहार, पुष्पा उप्रेती, शीला बिष्ट और हिमांशु तिवारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *