Haldwani: रोटरी क्लब से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के इंटरेक्ट क्लब प्रतिनिधियों ने रायला (रोटरी यूथ लीडरशिप एक्टिविटी) में सहभागिता कर नेतृत्व क्षमता के विविध पहलुओं को गतिविधियों के माध्यम से सीखा। इस चार दिवसीय अंतर-विद्यालयी आयोजन में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के इंटरेक्ट क्लब ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच ट्रॉफियां और पदक अपने नाम किए।
चित्रांश पाण्डेय ने बॉलीवुड पार्टी कार्यक्रम में प्रथम स्थान तथा खुली वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सात्विक रौतेला और रविन्द्र रावत ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। गौरव शर्मा ने ‘खजाना खोजो’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आलोक ममगाई और मौलिक कपिल की टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार मिला।
इस प्रतियोगिता में चित्रांश पाण्डेय, सात्विक रौतेला, रविन्द्र रावत, गौरव शर्मा, आलोक ममगाई, मौलिक कपिल, दिव्यांश सिंह, पियूष नेगी और अक्षत भाकुनी ने प्रतिभाग किया। रायला कार्यक्रम रोटरी क्लब हल्द्वानी की पहल पर रामनगर स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग सात दर्जन छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उत्कृष्ट उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में इंटरेक्ट क्लब के प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रविन्द्र कुमार रौतेला सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे और सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी गईं।

Chief Editor, Aaj Khabar
