Haldwani: हल्द्वानी में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। तड़के करीब 4 बजे मुखानी थाना क्षेत्र के ऊँचापुल रोड के पास तेज रफ्तार बुलेट ने पीछे से एक टुकटुक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो घायल उपचाराधीन हैं।
इधर, रामपुर रोड क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लगातार हो रहे हादसों ने तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

Chief Editor, Aaj Khabar
