Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस ने सुबह-सुबह चलाया सघन चेकिंग अभियान

Nainital: नैनीताल पुलिस ने सुबह-सुबह चलाया सघन चेकिंग अभियान
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल जनपद में सोमवार तड़के से पुलिस हाई-अलर्ट मोड में सक्रिय दिखी। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी प्रमुख बैरियरों, मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

अभियान के तहत बेलबाबा बॉर्डर बैरियर, आम्रपाली बैरियर (हल्द्वानी), हल्दूचौड़, रामनगर रूट बैरियर, गडप्पू बैरियर (कालाढूंगी), बारापत्थर, भीमताल, खैरना, सुभाष नगर बैरियर सहित सभी महत्वपूर्ण लोकेशनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

राजपत्रित अधिकारियों की अगुवाई में प्रत्येक सेक्टर में सीनियर अफसर स्वयं मौजूद रहकर निरीक्षण कर रहे हैं। दरोगा स्तर के अधिकारी अपनी टीमें लेकर वाहनों, व्यक्तियों और सामान का गहन सत्यापन कर रहे हैं।

सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिसकर्मियों को बॉडी प्रोटेक्टर और आधुनिक ऑटोमेटिक असलाह उपलब्ध कराए गए हैं। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण और सत्यापन से जुड़े बिंदुओं पर विशेष फोकस है।

शहर के भीतर पैदल गश्त बढ़ा दी गई है, जबकि एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर 100% चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले बाजारों और चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी और भी मजबूत की गई है।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या माहौल बिगाड़ने वाली गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और चेकिंग के दौरान पुलिस का पूरा साथ दें।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *