Nainital: नैनीताल पुलिस ने क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति के अवसर पर एक ससम्मान पीपिंग सेरेमनी आयोजित की।
समारोह में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं उनके कंधों पर अलंकार सुसज्जित कर उन्हें बधाई दी और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
2017 बैच की पीपीएस अधिकारी श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल ने अब तक ऊधम सिंह नगर, एसपीआर, विजिलेंस, तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं के रूप में कार्य करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
सेरेमनी में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
