Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun-हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच 7 सितंबर को, राहुल गांधी के शामिल होने की चर्चा।

Dehradun-हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच 7 सितंबर को, राहुल गांधी के शामिल होने की चर्चा।
शेयर करे-

Dehradun। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का ऐलान किया है। प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के देहरादून पहुंचने की तैयारी की जा रही है। पार्टी का आरोप है कि हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण कर दलित समाज और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किया गया।

राहुल गांधी के शामिल होने की चर्चा

कांग्रेस के इस प्रस्तावित आंदोलन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना की चर्चा है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस की ओर से अभी राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 7 सितंबर को प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण के मामले में कांग्रेस अंतिम समय तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

गोदियाल के मुताबिक, राहुल गांधी के आने का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

FIR को लेकर भी कांग्रेस हमलावर

कांग्रेस का कहना है कि शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न पुलिस थानों में तहरीर दी गई, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की शह पर हल्द्वानी में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसे लेकर भी कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है।

चुनाव से पहले गरमाएगा मुद्दा

हल्द्वानी का यह विवाद आगामी चुनावों से पहले उत्तराखंड की सियासत में बड़ा मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस इस प्रकरण को लगातार उठाकर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। 7 सितंबर का मुख्यमंत्री आवास कूच इस राजनीतिक टकराव को और तेज कर सकता है।

Dehradun-हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच 7 सितंबर को, राहुल गांधी के शामिल होने की चर्चा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *