Headlines

Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल का कार्यकाल

Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल का कार्यकाल
शेयर करे-

Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति पद को लेकर चल रही अंतरिम व्यवस्था को समाप्त करते हुए प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को जारी पूर्व आदेश संख्या 33216/जी.एस. (शिक्षा)/C3-7(VI)/2025 को अतिक्रमित करते हुए प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (उत्तराखंड में यथाप्रवृत्त) की धारा 12 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत की गई है।

प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या अग्रिम आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर अंतरिम व्यवस्था के स्थान पर नए कुलपति की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *