Haldwani: बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ऋतु रखोलिया ने बाल तंत्रिका विज्ञान और विकास (पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी एंड डेवलपमेंट) में 12 माह का दूरस्थ शिक्षा आधारित फैलोशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह कार्यक्रम इमरजेंसी क्राइसिस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस द्वारा आयोजित किया गया था, जिसे इंटरनेशनल एक्रीडिटेशन ऑर्गेनाइजेशन (IAO) की मान्यता प्राप्त है।
यह फैलोशिप कार्यक्रम संयुक्त रूप से स्टेटपल्स, यूएसए और लर्न EM, ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से संचालित किया गया। कार्यक्रम के सफल समापन के साथ डॉ ऋतु रखोलिया ने बाल तंत्रिका विज्ञान एवं विकास के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को और सुदृढ़ किया है।


Chief Editor, Aaj Khabar
