Nainital: नैनीताल जिले के भीमताल में पुलिस और एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में चरस तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। खुटानी बैंड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लाल रंग की अल्टो कार और उसके पीछे चल रही बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बोलेरो पिकअप से 2.683 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन से एक व्यक्ति जंगल की ओर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने अख्तर हुसैन और विजय सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना भीमताल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप और अल्टो कार को भी सीज कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर भीमताल पुलिस और एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Chief Editor, Aaj Khabar
