Dehradun: देहरादून में गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी और पद्मश्री सम्मानित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। कैबिनेट ने दोनों दिवंगत हस्तियों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पारित किया तथा मंत्रियों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी ने राज्य के विकास, सुशासन और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, जसपाल राणा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों से उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दोनों महान व्यक्तित्वों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्रद्धांजलि के बाद कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई, जिसमें जनहित, विकास और प्रशासनिक विषयों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रदेश की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर सरकार की सक्रियता के बीच इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Chief Editor, Aaj Khabar
