Dehradun: देहरादून में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए सभी लोगों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिला है। आज योग दुनिया भर में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, आत्मानुशासन और सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में भाग लेने और योग को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।


Chief Editor, Aaj Khabar
