Headlines

Nainital: नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत

Nainital: नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पर्यटन क्षेत्र में सनसनी फैला दी। नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में 29 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने के लिए टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी पर्यटक उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो नैनीताल भ्रमण पर आए थे। घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राहत एवं उपचार व्यवस्थाओं की निगरानी की। अस्पतालों में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है और गंभीर घायलों के बेहतर इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

दुर्घटना स्थल पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और राहत कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने और ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान तथा परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *