Headlines

Haldwani: बनभूलपुरा में स्मैक तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 20.45 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Haldwani: बनभूलपुरा में स्मैक तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 20.45 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20.45 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौला बाईपास रोड स्थित हिमालय स्कूल के सामने यात्री शेड के पास से नासिर पुत्र हमीद निवासी रहमान मेडिकल वाली गली, नूरी मस्जिद, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 20.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *