Headlines

Almora: जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, देश-प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए की विशेष पूजा-अर्चना

Almora: जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, देश-प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए की विशेष पूजा-अर्चना
शेयर करे-

Almora: अल्मोड़ा जनपद स्थित पवित्र वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से समाज में शांति, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा।

राज्यपाल ने कहा कि जागेश्वर धाम और समूचा कुमाऊँ क्षेत्र उत्तराखण्ड की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यहां का दिव्य वातावरण श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के तीर्थस्थल केवल आस्था के केन्द्र ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के संवाहक भी हैं।

राज्यपाल ने कामना की कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का संचार होता रहे।

Almora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *