Headlines

Bhimtal: चाफी-अलचौना ताड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली रफ्तार, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिलाई 2.26 करोड़ की मंजूरी

Bhimtal: चाफी-अलचौना ताड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली रफ्तार, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिलाई 2.26 करोड़ की मंजूरी
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत चाफी से अलचौना-ताड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य के लिए 2 करोड़ 26 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से खराब स्थिति में पड़े इस मार्ग के कारण ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और खराब हालात से यातायात प्रभावित होता था।

स्थानीय लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। अब शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत होने के साथ शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के विभिन्न क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर भी लगातार डामरीकरण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। वहीं क्षेत्र की जनता ने सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मंत्री का धन्यवाद जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *