Haldwani: थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डम्पर ने पहले सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को टक्कर मारी, इसके बाद सामने से आ रही कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पैदल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायल सभी नैनीताल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने हादसे के बाद डम्पर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को सीज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रंचिंग ग्राउंड के पास भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा इंतजामों की कमी को हादसों का बड़ा कारण बताया है।

Chief Editor, Aaj Khabar
