Headlines

Haldwani: सिंथिया स्कूल हल्द्वानी में विश्व पृथ्वी दिवस पर गूंजा ‘धरती बचाओ’ का संदेश, छात्रों ने दी पर्यावरण संरक्षण की सीख

Haldwani: सिंथिया स्कूल हल्द्वानी में विश्व पृथ्वी दिवस पर गूंजा ‘धरती बचाओ’ का संदेश, छात्रों ने दी पर्यावरण संरक्षण की सीख
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी स्थित सिंथिया स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नाटक, भाषण और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से “धरती बचाओ, जीवन बचाओ” का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियाँ न केवल आकर्षक रहीं, बल्कि उन्होंने यह भी दर्शाया कि नई पीढ़ी पर्यावरण के प्रति कितनी सजग और जिम्मेदार है। छात्रों ने पेड़-पौधों के महत्व, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस मौके पर विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व और इसके पीछे के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्वभर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और धरती को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका हेमा तिवारी ने किया। इस अवसर पर एस.सी. मिश्रा, महेश चंद्र जोशी, के.सी. पंत, भुवन चंद्र सती, रीना कार्की सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *