Headlines

Haldwani: काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर NERMC के सहयोग से लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, कर्मचारियों व परिवारों को मिला लाभ

Haldwani: काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर NERMC के सहयोग से लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, कर्मचारियों व परिवारों को मिला लाभ
शेयर करे-

Haldwani: पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर से मान्यता प्राप्त संगठन NERMC के सहयोग से आज काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी द्वारा किया गया, जिसमें रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के पदाधिकारी सुनील कुमार टम्टा, देशराज सिंह, अजीत, लल्लन, जीतू तिवारी, राजा हांफी, मोतीलाल सहित एसएस काठगोदाम श्री बोरा का विशेष सहयोग रहा।

संगठन के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार टम्टा ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *