Headlines

Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में घर की दूसरी मंजिल पर बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में घर की दूसरी मंजिल पर बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब इंदिरानगर इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, बहेड़ी निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र का शव घर के भीतर बिस्तर पर पड़ा मिला। शव ऊपरी मंजिल पर होने के कारण उसे नीचे उतारने में कठिनाई आई, जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राथमिक जांच में शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। बनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *