Haldwani: लोहड़ी पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के वीडियो का पुलिस ने सख्त संज्ञान लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक जसमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग की गई, उसका लाइसेंस आरोपी के पिता के नाम पर है। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों या उत्सवों में इस तरह की लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा भी बन सकती है। हर्ष फायरिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Chief Editor, Aaj Khabar
