Headlines

Haldwani: हल्दूचौड़ में बढ़ते हाथी आतंक से ग्रामीण परेशान, वन विभाग के दो प्रभागों ने संयुक्त अभियान किया तेज

Haldwani: हल्दूचौड़ में बढ़ते हाथी आतंक से ग्रामीण परेशान, वन विभाग के दो प्रभागों ने संयुक्त अभियान किया तेज
शेयर करे-

Haldwani: हल्दूचौड़ और आसपास के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन्यजीवों का बढ़ता आतंक ग्रामीणों के जनजीवन को गहरी संकट में डाल रहा है। हालात बिगड़ते देख अब एक नहीं, बल्कि दो-दो वन प्रभाग सक्रिय हो गए हैं। इससे पहले तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ स्थिति का मैदान में जाकर जायजा ले चुके थे, वहीं आज तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और किसानों की आपबीती विस्तार से सुनी।

आज के निरीक्षण में तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान रूकमणी नेगी, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट सहित विभागीय टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने गोपीपुरम, बच्चीधर्मा, दुम्काबंगर, दीना, जयराम पर्मा समेत कई प्रभावित गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे हालत समझे।

ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बढ़ती हाथियों की आवाजाही ने रातों की नींद छीन ली है और फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। इस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि

– रात्रि गश्त और बढ़ाई जाएगी,

– निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा,

– खेतों की सुरक्षा के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे।

दोनों वन प्रभागों की संयुक्त सक्रियता से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि हाथियों के आतंक से जल्द राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *