Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर किसान मोर्चा ने धामी सरकार की सराहना की, फैसले को बताया किसानों के लिए ऐतिहासिक

Haldwani: गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर किसान मोर्चा ने धामी सरकार की सराहना की, फैसले को बताया किसानों के लिए ऐतिहासिक
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता कर गन्ना किसानों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार लगातार किसानों के हित में ऐतिहासिक और प्रभावी निर्णय ले रही है, जिनका सीधा लाभ जमीनी स्तर पर मिल रहा है।

नेगी ने बताया कि किसान मोर्चा लगातार किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रहा है और उसी के आधार पर महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के विषयों पर गंभीरता से कार्य कर रही है।

इसके साथ ही नेगी ने घोषणा की कि जल्द ही किसान मोर्चा का जिला और मंडल स्तर पर नया गठन किया जाएगा। इसमें खेती-किसानी से जुड़े सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *