Haldwani: जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ स्व. राजीव गांधी जी की 80वीं जयंती को धूमधाम से ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर स्वराज आश्रम में कांग्रेसजनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद कांग्रेसजनों ने उनके योगदान को याद किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने राजीव गांधी जी के नेतृत्व और उनकी नीतियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को विकास और आधुनिकता की एक नई दिशा दी। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, दूरसंचार, और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य है और सदैव स्मरण किया जाएगा।
इस अवसर पर शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, भागीरथी बिष्ट, राधा आर्य, शशि वर्मा, सतीश नैनवाल, सुहैल सिद्दीकी, योगेश जोशी, जाकिर हुसैन समेत कई कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी को याद किया और उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया।

For latest haldwani news click here

Chief Editor, Aaj Khabar
