Headlines

Haldwani: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई में नकली और ज़हरीली शराब के जाल का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

Haldwani: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई में नकली और ज़हरीली शराब के जाल का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को साकार करने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नकली और ज़हरीली शराब के धंधे का पर्दाफाश किया गया है।

एसओजी और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को रामपुर रोड, बजवाल ट्रेडर्स के पास चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लीटर नकली शराब, 20 लीटर शुद्ध स्प्रिट, शराब बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में फर्जी स्टिकर, ढक्कन और एक स्कूटी बरामद की है।

इस कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्त हैं:

  1. सचिन जायसवाल (उम्र 34 वर्ष), निवासी – लाल फाटक, बदायूं रोड, थाना कैंट, जिला बरेली
  2. सोनू कश्यप (उम्र 30 वर्ष), निवासी – पुराना शहर सतीपुर, थाना बरादरी, जिला बरेली

पुलिस ने मौके से गुलाब मार्का और मैकडवल मार्का नकली शराब के पव्वे, कैमिकल, स्प्रिट, फर्जी स्टिकर, ढक्कन, एल्कोमीटर, पेचकस, प्लास्टिक की बाल्टियाँ, चिमटी, छलनी, सुतली, funnels, व अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी यूपी25CZ-2688 भी बरामद की गई है।

इस सफलता पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने पूरी टीम को 2500 रुपये का नकद इनाम देकर प्रोत्साहित किया है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मी:

  • श्री राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी
  • उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, प्रभारी एसओजी
  • उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर
  • हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव
  • कांस्टेबल चन्दन नेगी, सीपी संतोष बिष्ट, राजेश बिष्ट, अरविंद बिष्ट, युगल किशोर मिश्रा, मौ. अजहर

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR संख्या 118/2025 के तहत धारा 60(1)(2)/72 आबकारी अधिनियम व 271/336/338/340 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह कार्रवाई नशे के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस की मुहिम में एक अहम कदम साबित हुई है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *