Haldwani: जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक एक सप्ताह का राष्ट्रीय रेफरी एवं कोच सेमिनार हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस सेमिनार में देशभर से 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।
संघ के निदेशक सतीश जोशी ने जानकारी दी कि इस आयोजन में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन 22 अप्रैल को शाम 5 बजे पूर्व रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी करेंगे।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी ने बताया कि देश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस शिविर और परीक्षा के सफल संचालन के लिए थाईलैंड और यूएई से विश्व जुजित्सु महासंघ के अंतर्राष्ट्रीय रेफरियों को आमंत्रित किया गया है। उनके मार्गदर्शन में ही सेमिनार का संचालन होगा।
सेमिनार में प्रतिभागियों के रहने और खाने की उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन का समापन 28 अप्रैल को होगा, जिसमें सभी सफल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय रेफरी और कोच का प्रमाण पत्र और आधिकारिक किट प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव अमित अरोड़ा समेत कई अन्य गणमान्य और खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
