Haldwani: खनस्यू क्षेत्र में तस्करी की सूचना पर शनिवार को कार्रवाई के लिए पहुंची उत्तराखंड STF की टीम पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोलीबारी की इस घटना में STF जवान भूपेंद्र मर्तोलिया और एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गए।
घायल सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया को तुरंत हल्द्वानी स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हालचाल जाना और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। SSP ने संबंधित पुलिस टीम को हमलावर बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Chief Editor, Aaj Khabar
