Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप का शुभारंभ, पहले दिन नैनीताल के खिलाड़ियों का दबदबा

Haldwani: स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप का शुभारंभ, पहले दिन नैनीताल के खिलाड़ियों का दबदबा
शेयर करे-

Haldwani: जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में 6 और 7 दिसंबर को आयोजित हो रही स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप का शुभारंभ स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर दमदार प्रदर्शन किया और अपनी श्रेष्ठता स्थापित की।

जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ इंडिया के प्रशासनिक निदेशक सतीश जोशी ने बताया कि राज्य जूनियर चैंपियनशिप 2025 में पहले दिन नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतकर अपना जलवा कायम रखा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के 11 जिलों के 328 चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जूजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी एवं अंतर्राष्ट्रीय मैराथन चैंपियन सुरेश चंद्र पांडे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी इसी वर्ष 19 से 23 दिसंबर को हल्द्वानी में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय जूनियर जूजित्सु चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पहले दिन स्वर्ण पदक विजेताओं में अश्मिका कुकरेती (देहरादून), मेघा पंत (नैनीताल), रशिका धपोला (नैनीताल), शिवन्या जोशी (ऊधम सिंह नगर), शांभवी नेगी (हरिद्वार), इशिका शाही (नैनीताल), माही बिष्ट (अल्मोड़ा), अक्षत थपलियाल (नैनीताल), गौरव अंदोला (चंपावत), लखिया (नैनीताल), आरव चंदेल (ऊधम सिंह नगर), आदित्य बिष्ट (अल्मोड़ा), स्वरांजलि जोशी (हल्द्वानी) सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

इस दौरान विश्व चैंपियनशिप में पदक विजेता प्रज्ञा जोशी का सम्मान भी किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कमल सिंह, वैभव पड़ियार, नव्या पांडे, आदित्य सिंह, नरेंद्र रजवार, किशोर सिंह, ममता उपाध्याय एवं श्रीपर्णा जोशी शामिल रहे। कार्यक्रम संचालन निदेशक सतीश जोशी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड जूजित्सु की प्रदेश अध्यक्ष रसिका सिद्दीकी, उपाध्यक्ष ललित कर्नाटक, दीपक जोशी, वीरेंद्र राठौड़, ऋषिपाल भारती, दीपक नौटियाल, किशन चौहान, किशोर सिंह, यशपाल भट्ट, सृष्टि कृशाली, कुंदन सिंह, कृष्णजली जोशी और ममता उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।