Headlines

Ramnagar: रामनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने को तैनात भारी पुलिस बल

Ramnagar: रामनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने को तैनात भारी पुलिस बल
शेयर करे-

Ramnagar: रामनगर पुछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की रिजर्व फॉरेस्ट भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने की प्रक्रिया 07 दिसंबर से जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र की निगरानी, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने हेतु विस्तृत पुलिस बल तैनात किया गया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान को संचालित कर रहा है। संपूर्ण क्षेत्र को 05 सुपर-जोन/जोन में विभाजित किया गया है, जिनकी कमान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा को सौंपी गई है, जबकि सह-प्रभारी की भूमिका पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल निभा रहे हैं। प्रत्येक जोन में नियंत्रण हेतु क्षेत्राधिकारी लालकुआं, रामनगर, हल्द्वानी और नैनीताल को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी निरीक्षक यातायात वेद प्रकाश भट्ट को दी गई है।

पूरे क्षेत्र में बड़े स्तर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें ASP-03, CO-03, INS/SO-08, SI/ASI-55, HC/CON-17, फायर यूनिट-04, SDRF-03, टियर गैस-03, ड्रोन-02, बैरियर-100, प्रिजन वैन-03 और PAC की 8 प्लाटून शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा बल को ब्रीफ किया और सतर्क रहने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील जोशी को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कई व्यक्तियों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन की प्रक्रिया लागू की जा रही है। संपूर्ण क्षेत्र की निगरानी के लिए वीडियोग्राफी और ड्रोन टीमों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अवांछित स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी पुलिस की गहन निगरानी है। किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट, गलत सूचना, या भीड़ एकत्र करने के प्रयास पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान शांति और कानून व्यवस्था हर हाल में सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *