Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस ने पुछड़ी में अवैध अतिक्रमण हटाया, एसएसपी की सख्त निगरानी में चला बड़ा अभियान

Nainital: नैनीताल पुलिस ने पुछड़ी में अवैध अतिक्रमण हटाया, एसएसपी की सख्त निगरानी में चला बड़ा अभियान
शेयर करे-

Nainital: रामनगर के पुछड़ी क्षेत्र में आज तड़के नैनीताल पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकारी रिजर्व फॉरेस्ट भूमि पर चल रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़ा ऑपरेशन चलाया। मुख्यमंत्री के ‘अतिक्रमण मुक्त उत्तराखंड’ एवं ‘डेमोग्राफी चेंज’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए पूरी कार्यवाही पुलिस की निगरानी में की गई।

कार्यवाही से पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस दिया गया था। सुबह भारी पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और JCB मशीनें क्षेत्र में पहुंचीं और अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। मशीनों ने लगातार कार्रवाई करते हुए प्रभावित पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी कथित विरोध, अनर्गल टिप्पणी, भड़काऊ पोस्ट या सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए है।

पूरे अभियान की निगरानी SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा की गई। उनका स्पष्ट संदेश है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने पर कड़ा एक्शन होगा। उत्तराखंड सरकार और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डेमोग्राफी चेंज और अतिक्रमण मुक्त भूमि के मुद्दे पर निर्णायक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *