Headlines

Goa: गोवा के रेस्टोरेंट-क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए

Goa: गोवा के रेस्टोरेंट-क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए
शेयर करे-

Goa: गोवा के एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में बीती रात भीषण आग ने कहर बरपाया, जिससे कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई पर्यटक शामिल थे। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में फायर सेफ्टी मानकों के गंभीर उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर भारी अफरातफरी का माहौल रहा और राहत-बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि क्लब में सुरक्षा इंतजाम बेहद लचर थे, जिससे आग तेजी से फैल गई और लोग बाहर नहीं निकल पाए।

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “नॉर्थ गोवा जिले में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ। इसमें कई कीमती जानें गईं। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत मिले। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करती हूँ।”

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। घटना ने गोवा के पर्यटन तंत्र में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *