Headlines

Bageshwar: मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर में विकास कार्यों की समीक्षा, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और बागनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Bageshwar: मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर में विकास कार्यों की समीक्षा, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और बागनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
शेयर करे-

Bageshwar: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद दौरे के दूसरे दिन सरयू नदी तट पर चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण हों। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएँ जानीं और राज्य सरकार की योजनाओं पर फीडबैक प्राप्त किया।

निरीक्षण उपरांत मुख्यमंत्री बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहाँ उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल उपकरणों और संसाधनों की स्थिति का अवलोकन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी बागनाथ मंदिर पहुंचे और विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और अपने विचार साझा किए।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस देश के वीर सैनिकों की अदम्य वीरता, समर्पण और अद्वितीय बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को टोकन फ्लैग एवं लापेल पिन लगाया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गडिया, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी और ललित मोहन तिवारी सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Bageshwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *