Headlines

Haldwani: नैनीताल ने 76 पदकों के साथ उत्तराखंड जूजित्सु चैंपियनशिप में मारी बाजी, ऊधम सिंह नगर द्वितीय व हरिद्वार तृतीय

Haldwani: नैनीताल ने 76 पदकों के साथ उत्तराखंड जूजित्सु चैंपियनशिप में मारी बाजी, ऊधम सिंह नगर द्वितीय व हरिद्वार तृतीय
शेयर करे-

Haldwani: जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखंड राज्य जूजित्सु चैंपियनशिप में नैनीताल जिले ने सर्वाधिक 76 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। ऊधम सिंह नगर द्वितीय तथा हरिद्वार जिला तृतीय स्थान पर रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि जूनियर चैंपियनशिप 2025 में नैनीताल जिले ने 36 स्वर्ण, 24 रजत और 16 कांस्य सहित कुल 76 पदक जीतकर प्रदेश में पहले स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं ऊधम सिंह नगर ने 28 स्वर्ण, 16 रजत और 10 कांस्य सहित 54 पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। हरिद्वार जिले ने 7 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 20 पदक जीतकर तीसरा स्थान पाया।

समारोह में विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नई खेल नीति के चलते प्रदेश में खेलों का अनुकूल माहौल बन रहा है। खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन व सरकारी नौकरियों से उत्साह मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता प्रज्ञा जोशी एवं एशियन पदक विजेता नव्या पांडे का सम्मान भी किया।

प्रतियोगिता के स्वर्ण एवं रजत विजेता खिलाड़ी 19-23 दिसंबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर जूजित्सु चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जूजित्सु उत्तराखंड की अध्यक्ष रशिका सिद्दीकी ने की और संचालन निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, करुणानिधि पांडेय, नरेंद्र राज्यवार, विश्व पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, ऋषिपाल भारती, आदित्य सिंह, दीपक नौटियाल, यशपाल भट्ट सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *