Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में फर्जी दस्तावेज़ों से डेमोग्राफी बदलने की साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Haldwani: हल्द्वानी में फर्जी दस्तावेज़ों से डेमोग्राफी बदलने की साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में फर्जी तरीके से स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाकर डेमोग्राफी चेंज की सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश करते हुए नैनीताल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तहसीलदार कुलदीप पांडे द्वारा 14 नवंबर को दी गई तहरीर पर थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें BNS की गंभीर धाराएं लगाई गईं।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बनभूलपुरा निवासी मोहम्मद फैजान, रईस अहमद और UPCL में T.G. Second पद पर तैनात दिनेश सिंह दासपा को हिरासत में लिया।

पूछताछ में फैजान ने स्वीकार किया कि उसने रईस अहमद की बेटी इल्मा के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर रईस के नाम से फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाया था। रईस अहमद ने भी माना कि उसने पैसे देकर फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया और इसी आधार पर अपना मैरिज सर्टिफिकेट भी बनवाया।

वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी दिनेश ने कबूला कि वह फैजान को 15 साल पुराने बिजली कनेक्शनों के स्टाम्पयुक्त बिल व विवरण ₹500 प्रति बिल में उपलब्ध कराता था, जिनका उपयोग फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने में किया जाता था।

फैजान और रईस के खिलाफ धारा 318(4)/316(5)/336(3)/338/61(2) BNS तथा दिनेश के खिलाफ धारा 318(4)/61(2) BNS के अंतर्गत पर्याप्त साक्ष्य पाए गए।

साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने, नए अपराधों की आशंका टालने और निष्पक्ष जांच के लिए तीनों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम:

थानाध्यक्ष सुशील जोशी, 30नि0 जगवीर सिंह, 30नि0 मनोज यादव, हे0कानि0 रमेश काण्डपाल, कानि0 शितम कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *