Headlines

Haldwani: दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के विवाद में चार गिरफ्तार, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नैनीताल पुलिस की कार्रवाई

Haldwani: दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के विवाद में चार गिरफ्तार, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नैनीताल पुलिस की कार्रवाई
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों के विवाद और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 23 सितंबर की देर रात दिल्ली चाट की दुकान के पास हुए विवाद में दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने, ग्राहकों और राहगीरों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, जगदंबा नगर निवासी बिपिन चंद्र जोशी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 327/2026 दर्ज की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 191(1), 224(2) और 333 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर घटना में सामने आए आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और धारा 353 के तहत नोटिस तामील कराया।

गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य सिंह रावत उर्फ एएस ठाकुर, निवासी त्रिलोक नगर लालडांट, मुखानी, कवि नेगी, निवासी मोती निवास भोटिया पड़ाव, कार्तिक नागिला, निवासी गोरापड़ाव और ईशान शर्मा, निवासी तीनपानी शक्तिनगर शामिल हैं। आदित्य सिंह रावत और ईशान शर्मा की उम्र 21 वर्ष बताई गई है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल विजय भारद्वाज, कांस्टेबल मुकेश सिंह और कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *