Headlines

Haldwani: चित्रशिला धाम में गूंजे गंगा आरती के मंत्र, एकादशी पर विहिप सेवा विभाग का आयोजन सफल

Haldwani: चित्रशिला धाम में गूंजे गंगा आरती के मंत्र, एकादशी पर विहिप सेवा विभाग का आयोजन सफल
शेयर करे-

Haldwani: एकादशी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के तत्वाधान में चित्रशिला धाम स्थित माँ गार्गी तट पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया।

गंगा आरती के दौरान उपस्थित जनसमूह ने दीप प्रज्वलित कर हर ओर समृद्धि, सुख-शांति और जन कल्याण की कामना की। कार्यकर्ताओं ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक एकादशी पर गंगा आरती करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भक्ति संगीत, वैदिक मंत्रोच्चार और सामूहिक प्रार्थनाओं के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।

इस अवसर पर संगठन मंत्री मनोज पाटिल, रामजी अवस्थी, सुरेंद्र बिष्ट, गिरीश पाण्डे, विजय फर्त्याल, अनमोल, रेनू कांडपाल, लता जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को जनजागरण और सेवा का माध्यम बताया।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *